बिग बॉस (Bigg Boss 13) के मेकर्स की तरफ से नया वीडियो जारी किया गया है जिसमें देवोलीना (Devoleena Bhattacharjee) सबसे पहले सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ फ्लर्ट करती हुईं दिखाई देंगी। उसके बाद वो रश्मि (Rashami Desai) से मिलेंगी और कहेंगी- अरहान ने आपसे इतनी बड़ी बात छुपाई. क्या आप दिखावा कर रही थीं कि उनका बच्चा है? प्यार में इतनी अंधी हो गईं कि 2 दिन में उन्हें प्रपोज भी कर दिया। देवोलीना आगे कहती हैं- यहां तक कि आपके परिवार और सलमान सर ने कुछ बोला, लेकिन आपने सब एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल दिया। इसके बाद रश्मि कुछ उखड़ीं हुईं नज़र आ रहीं और बोलीं- मुझे ना तुमसे भी डर लगता है।