बॉलीवुड

बिहार मतदाओं के लिए Pankaj Tripathi ने दिया स्पेशल मैसेज, समझदारी से वोट करने की कही बात

बिहार में 28 अक्टूबर से शुरू होगें विधानसभा चुनाव अभिनेता Pankaj Tripathi ने ट्वीट कर दी मतदाताओं को सलाह समझदारी से उम्मीदवार चुनने की दी सलाह
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2020, 4:30 PM IST
Actor Pankaj Tripathi Said To Vote Wisely For Bihar Votes
Actor Pankaj Tripathi Said To Vote Wisely For Bihar Votes

नई दिल्ली। वेब सीरीज़ 'मिर्जापुर' ( Mirzapur ) से देशभर में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी ( Pankaj Tripathi ) इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। यह बात तो सभी जानते हैं कि बेशक पंकज मुंबई का कार्य क्षेत्र है, लेकिन उनकी जन्मभूमि बिहार है। यही वजह है कि कालीन भैया ( Kaleen Bhaiya ) अक्सर बिहार को लेकर ट्वीट करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने ट्वीट करते हुए बिहार चुनाव के लिए जनता को एक महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने बिहार की जनता को चुनाव समझदारी के साथ अपना वोट इस्तेमाल करने की बात दी।

दरअसल, 28 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव का पहला चरण मतदान शुरू होने वाले हैं। बिहार में 71 सीटों के लिए चुनाव लड़े जाएंगे। ऐसे में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ( Pankaj Tripathi Tweet ) ने एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा वोट करें जिम्मदारी से, चयन करें समझदारी से। अभिनेता की इस ट्वीट को लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है। उनके फैंस जमकर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। उनके चाहने वाले कमेंट्स कर कह रहे हैं कि कालीन भैया ने वोट डालने के लिए कहा है तो अब जरुर जाएंगे।

आपको बता दें महज कुछ दिनों पहले ही अमेजन प्राइम वीडियो ( Amazon Prime Video ) में वेब सीरीज़ 'मिर्जापुर 2' ( Mirzapur 2 ) रिलीज़ हुई है। सीरीज में पंकज त्रिपाठी के दमदार रोल ने एक बार से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म में अभिनेता अली फजल ( Ali Fazal ), श्वेता त्रिपाठी ( Shweta Tripathi ) भी मुख्य भूमिका में नज़र आ रहे हैं। अब जल्द ही अभिनेता फिल्म 'लूडो' ( Ludo ) में दिखाई देने वाला है। जिसका पोस्टर आउट हो चुका है। जिसमें एक्टर अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा