अभिनेता के फिल्मी करियर पर नज़र डालें तो आप देखेंगे कि उन्होंने बेहद ही कम समय में कई सुपरहिट फिल्मों में अपना नाम शुमार कर लिया है। जिसमें स्त्री, लुक्का छिपी, मांझी, गैंग्स ऑफ वासेपुर, बरेली की बर्फी, सुपर30, अपहरण आदि जैसी फिल्में शामिल हैं। इन तमाम फिल्मों की बात यह है कि इन सभी में वह एक अलग किरदार का जन्म कर देते हैं। जिसकी वजह से फिल्म में उनकी एक अलग ही छाप छूट जाती है।