बॉलीवुड

किसानों को सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए Riteish Deshmukh, ट्वीट कर कहा- ‘जो अन्न खा रहे हैं उसके लिए…’

एक्टर रितेश देशमुख ( Ritesh Deshmukh ) ने किया किसान आंदोलन का समर्थन किसानों को अन्न देने के लिए कहा धन्यवाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अभिनेता का ट्वीट
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2020, 10:16 PM IST
Actor Riteish Deshmukh Tweet For Farmers Protest
Actor Riteish Deshmukh Tweet For Farmers Protest

नई दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। पूरे देश में किसान आंदोलन की आवाज़ें गूंज रही है। ऐसे में आम से लेकर खास सभी लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स की तरफ से रिएक्शन सामने आ रहे है। अब रितेश देशमुख ( Ritesh Deshmukh ) भी किसानों के सपोर्ट में सामने आए हैं। उन्होंने ट्वीट कर किसानों का समर्थन किया है।

किसान आंदोलन को लेकर एक्टर रितेश देशमुख ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर आप आज अन्न खा रहे हैं तो उसके लिए किसान को धन्यवाद देना चाहिए। वह देश के हर किसान के साथ खड़े हैं। रितेश ने हैशटैग में 'जय किसान' भी लिखा है। ट्वीट पढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ करते हुए नज़र आ रहे हैं। अभिनेता का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

आपको बता दें किसान आंदोलन को लेकर कई सेलेब्स आगे आ रहे हैं। ऐसे में कुछ समय से पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) के बीच घमासान युद्ध चल रहा है। दोनों के बीच जुबानी जंग जारी हैं। वहीं आज दिलजीत सिंधु बॉर्डर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने किसान आंदोलन में किसानों को संबोधित किया है। साथ ही उन्होंने किसानों के लिए 1 करोड़ रुपयों का भी दान दिया है। जिससे किसानों के लिए गर्म कपड़े लिए जा सके।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन