
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल वाले फार्महाउस ( Salman Khan Panvel Farmhouse ) पर समय बीता रहे हैं। लॉकडाउन की घोषणा के पहले से ही वो फॉर्महाउस चले गए थे। जिसके बाद देशभर में कोरोनावायरस पर नियंत्रण पाने के लिए लॉकडाउन घोषित कर दिया गया और अब सलमान अपने फॉर्महाउस में फंस गए हैं। इन दोनों सलमान फार्महाउस से ही कई वीडियोज और फोटोज शेयर कर रहे हैं। लेकिन खास बात ये भी है कि उनके साथ उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ( Lulia Vantur ) भी मौजूद हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो बेहद ही खुश नज़र आ रही है।
इस वीडियो में यूलिया गांववालों को मछली पकड़ते ( lullia vantur locals fishing ) हुए देख काफी खुश हो रही हैं। सेल्फी कैमरे से वीडियो बनाते हुए उन्होंने बताया कि 'सभी गांववालें नदी के पास मछली पकड़ने आए हुए हैं। मछली पकड़ने के लिए उन्होंने नदी में जाल भी बिछाया हुआ है। जाल में कई मछलियां भी फंस गई है। जिन्हें वो लंच में खाने वाली हैं।' उन्होंने अपने कैप्शन में भी बताया है कि 'कैसे गावं के लोग खाने की तैयारी के लिए मछलियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।'
इन दिनों लॉकडाउन में यूलिया फॉर्महाउस ( lullia vantur in lockdown ) पर खूब मस्ती कर रही हैं। बता दें सलमान खान और यूलिया वतूंर (Salman Khan and lullia ) के रिश्तों को लेकर सुर्खियों का बाज़ार खूब गरमाया हुआ है। दोनों के रिलेशन की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। सलमान की बर्थडे पार्टी हो या फिर कोई फेस्टिवल पार्टी दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया जा चुका है। कुछ समय पहले सलमान खान का न्यू सॉन्ग 'प्यार करो ना' ( Pyar Karo Na ) रिलीज़ हुआ है। जिसका पोस्टर भी यूलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।