
नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। सभी अपनी वीडियोज और तस्वीरों के साथ अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। इसी बीच अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। कुछ समय पहले सलमान ने एक वीडियो पोस्ट किया है। उनकी वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।
दरअसल, इस वीडियो में सलमान खान अपने घोड़े संग पत्तों का नाश्ता करते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान पहले खुद पत्ते खातें हैं फिर साथ में खड़े घोड़े को खिलाते हैं। पत्तों को खाते हुए वो कहते हैं कि ये सच में काफी अच्छा हो रहा है। पोस्ट को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा है-'अपने प्यार के साथ नाश्ता करते हुए।' उनकी ये वीडियो काफी वायरल हो रही है।
बता दें सलमान खान इन दोनों सेल्फ आइसोलेश के चलते अपने फार्म हाउस पर हैं। कुछ समय पहले सलमान ने अपने भतीजे नीरवान खान ( Nirvan Khan) संग एक वीडियो पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने बताया था, कि लॉकडाउन के चलते 3 हफ्तों से नीरवान ने अपने पिता सोहेल खान ( Sohail Khan ) को नहीं देखा है। सलमान ने भी बताया कि वो 3 हफ्तों से अपने पिता से दूर हैं। जिसकी वजह से उन्हें काफी डर लग रहा है। निरवान लोगों से अपील करते हुए कहते हैं कि 'लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करेगें। तो लॉकडाउन की अवधि आगे बढ़ जाएगी। सलमान कोरोनावायरस से सुरक्षित रहने के लिए अपने फैंस को समय-समय पर जागरूक भी कर रहे हैं।'