बॉलीवुड

मामू सलमान खान से कम शरारती नहीं हैं भांजे आहिल,मस्ती करते हुए दोनों की क्यूट वीडियो हो रही है खूब वायरल

एक्टर सलमान खान ( Salman Khan ) भांजे आहिल शर्मा ( Ahil Sharma ) संग मस्ती करते हुए आए नज़र वीडियो में आहिल ने नहीं खिलाया मामा सलमान को खाना शरारत देख लोटपोट हुए सलमान
2 min read
• •
Apr 12, 2020
भांजे संग मस्तीकरते हुए वायरल हो सलमान खान का वीडियो
भांजे संग मस्तीकरते हुए वायरल हो सलमान खान का वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दंबग यानी की सलमान खान ( Salman Khan ) अक्सर अपने भांजे आहिल शर्मा ( Ahil Sharma ) संग काफी मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। इसी बीच आहिल संग मस्ती करते हुए सलमान की एक और वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देख आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज वुमपाल ने अपडेट किया है।

सलमान की भांजे आहिल संग एक अलग ही बॉन्डिंग है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे खाने के टेबल पर सलमान मस्ती करने के मूड में बैठे हैं। वहीं उनके सामने उनके भांजे आहिल भी बैठे हैं। आप देखेंगे की वीडियो में जैसे ही आहिल प्लेट से कुछ खाने के लिए उठाते हैं सलमान तुरंत खाने के लिए अपना मुंह खोल लेते हैं। आहिल भी अच्छे बच्चों की तरह मामा को खाना खिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाते ही है कि फिर तुरंत खाना मामा को ना खिलाकर खुद खा जाते हैं। जिस देख सलमान खूब हंसते हैं। परिवार वाले भी आहिल की शरात को देख जोरों से ठहाके मारने लगते हैं। इस वीडियो में दोनों ही बहुत क्यूट लग रहे हैं। भांजे संग मस्ती करते हुए सलमान खान का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

बता दें आहिल सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ( Arpita Khan Sharma ) के बेटे हैं। उन्होंने एक्टर आयुश शर्मा ( Ayush Sharma ) संग शादी की है। वहीं साल 2019 में 27 दिसंबर को अर्पिता दूसरे बच्चे की भी मां बन चुकी हैं। उन्होंने बेटी आयत ( Ayat Sharma ) को जन्म दिया है। खास बात ये है कि 27 दिसंबर के दिन सलमान खान भी अपना जन्मदिन मनाते हैं। अर्पिता की तरफ से सलमान के लिए ये बेहद ही खास तोहफा था। अब हर साल 27 दिसंबर को खान परिवार में एक नहीं बल्कि दो जन्मदिन मनाए जाएंगे।

Published on:
12 Apr 2020 03:00 pm
Also Read
View All
‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है

‘असली हिम्मत इसे कहते हैं’, घायल ड्राइवर को खुद अस्पताल ले कर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, फैंस बोले- रियल लाइफ हीरो

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी के पिता का आया बयान, बोले- 10-12 सालों से कोई बात नहीं हुई