बॉलीवुड

B’day Special: दो बार मौत के मुंह से बचकर आए Sanjay Khan, इस हादसे में करवानी पड़ी थी 73 सर्जरी

आज है अभिनेता संजय खान ( Sanjay Khan Birthday ) का 80वां जन्मदिन शूटिंग के दौरान झुलस गए थे आग में डॉक्टर्स ने कर दिया था फिल्मों में काम करने से मना
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2021, 2:36 PM IST
Actor Sanjay Khan Was Burnt In Fire
Actor Sanjay Khan Was Burnt In Fire

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता संजय खान ( Sanjay Khan ) का आज 80वां जन्मदिन है। वह अपने जमाने के मशूहर अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी फिल्में आज भी दर्शकों को दिलों में बसती हैं। संजय खान ने बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपनी अदाकारी का जादू चलाया। वह सीरियल 'द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' ( The Sword Of Tipu Sultan ) में मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आए थे। लेकिन यह सीरियल उनके लिए कई जख्म छोड़ गया। दरअसल, इस सीरियल के वक्त ही उनके साथ एक हादसा हो गया था। कहा जाता है कि वह बाल-बाल बचे थे।

यह घटना साल 1990 की है। जब संजय खान टीपू सुल्तान के सेट पर शूटिंग के लिए गए थे। तभी सेट पर आग लग गई। उस दौरान सेट पर 40 लोग मौजूद थे। इस भीषण आग में संजय खान बुरी तरह से झुलस गए और 65 प्रतिशत उनका शरीर जल गया। 13 दिन के भीतर में उनकी 73 बार सर्जरी हुई थी। यह सुनकर आप समझ सकते हैं कि यह हादसा कितना बड़ा था। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि उन्होंने कभी सोचा तक नहीं था कि कभी इस तरह की घटना भी उनके साथ होगी। जब सेट पर आग लगी वह पूरी तरह से डर गई थी। वह अपने राइटर के साथ बाहर थे। जब उन्हें पता चला कि सेट पर आग लग गई है। तो वह दरवाज़े खोलने के लिए चिल्लाने लगे। तभी उनके सिर पर कुछ तेजी से आकर गिर गया।

हादसे में संजय खान की हालत इतनी खराब हो गई थी कि डॉक्टर्स ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की ही नसीहत दे दी थी। लेकिन संजय खान ने बहुत जल्दी रिकवरी की और वह जल्द ही ठीक हो गए। कुछ समय बाद ही वह पूरी तरह से ठीक हो गए और काम करने लगे। इस हादसे के बाद भी उनका क्रेज लोगों में देखने को मिला। वैसे आपको बता दें एक बार मैसूर में एक प्लेन क्रैश हुआ था। जिसमें 55 लोग मारे गए थे।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन