दरअसल, करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Kareena Kapoor Khan Instagram ) पर एक स्टोरी शेयर की है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि 'हमारे पसंदीदा डिजाइनर के साथ...। ड्रीम होम।' इस फोटो में बेबो घर को डिजाइन करती हुई नज़र आ रही हैं। वह होम डेकोरेशन कर रहे लोगों को निर्देश देते हुए दिखाई दे रही हैं कि वह कैसे अपने घर को चाहती हैं। इस दौरान बेबो ब्लैक एंड वाइट गाउन में दिखाई दीं। जिसमें वह खूबसूरत नज़र आ रही हैं।