8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीना मुनीम संग ऋषि कपूर की बढ़ती नज़दिकियां देख भड़क उठे थे Sanjay Dutt, शराब पीकर पहुंचे थे मारने

एक्ट्रेस टीना मुनीम ( Tina Munim ) के प्यार में पागल थे अभिनेता संजय दत्त ( Sanjay Dutt ) टीना मुनीम संग ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) के अफेयर को लेकर हुआ शक एक्टर गुलशन ग्रोवर ( Gulsan Grover ) संग बनाया था मारने का प्लान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 2 Jan 2021, 6:56 PM IST

Actor Sanjay Dutt Was Crazy About Tina Munim Love

Actor Sanjay Dutt Was Crazy About Tina Munim Love

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री टीना मुनीम ( Tina Munim ) गुज़रे जमाने की मशहूर अदाकारों में से एक है। वह इतना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में नहीं रही जितना की वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर रहती थीं। उनकी खूबसूरती को लेकर कई अभिनेता उनके दीवाने थे। कहा यह भी जाता है कि अभिनेता संजय दत्त ( Sanjay Dutt ) भी टीना मुनीम के प्यार में दीवाने हो गए थे।

यह भी पढ़ें- सलमान खान की फिल्म 'Kaagaz' घिरी विवादों में, डेडमैन संतोष ने राष्ट्रपति को पत्र लिख मांगा न्याय

ऋषि कपूर संग टीना मुनीम का अफेयर

यह बात 1980-81 की है। इस साल ही फिल्म 'कर्ज' ( Karz ) बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी। फिल्म में अभिनेता ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) और टीना मुनीम मुख्य किरदार में नज़र आए थे। इस फिल्म के रिलीज़ के बाद टीना मुनीम की एक्टर संजय दत्त संग फिल्म 'रॉकी' ( Rockey ) रिलीज़ हुई। कर्ज और रॉकी दोनों बड़ी फिल्मों में टीना ही लीड एक्ट्रेस थीं। ऐसे में संजय दत्त को टीना पर शक होने लगा कि उनका अफेयर ऋषि कपूर ( Rishi Tina Affair ) संग चल रहा है।

ऋषि कपूर को पीटने का प्लान
ऋषि कपूर संग टीना का अफेयर की बात सोचते हुए एक बार संजय दत्त शराब पीकर एक्टर गुलशन ग्रोवर ( Gulsan Grover ) संग ऋषि कपूर को पीटने की तैयारी करने लगे। प्लान बनते ही संजय गुलशन ग्रोवर संग ऋषि कपूर को पीटने भी चले गए। ऋषि कपूर के पास जाते हुए अचानक से रास्ते में उन्हें अभिनेत्री नीतू कपूर मिल गई। संजय को ऐसी हालत में देख जब उन्होंने उनसे इसकी वजह पूछी। जब संजय ने सारी बात नीतू को बताई तो उन्होंने आराम से संजय को समझाया कि ऐसा कुछ नहीं है। ऋषि और टीना के बीच कोई अफेयर नहीं चल रहा है। नीतू की बात सुन संजय का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने ऋषि कपूर को पीटने की जिद छोड़ी।