संतोष का कहना है कि जब उनकी जिंदगी की कहानी सुनी तो फिल्म की टीम ने कहा था कि कहानी अच्छी है और इस पर फिल्म बन सकती है। लेकिन फिल्म बनाने पर उनसे कोई सहमती तक नहीं ली। अब कहा जा रहा है कि सलमान ने जो फिल्म बनाई है। वह संतोष की ही कहानी पर आधारित है, लेकिन नाम किसी और का दे दिया गया है। यही वजह है कि संतोष ने न्याय मांगने के लिए अब देश के राष्ट्रपति को पत्र लिखा है और उन्होंने थाना चौबेपुर में शिकायत भी लिखवाई है। संतोष ने अपील की है कि सलमान खान, पंकज त्रिपाठी और फिल्म की टीम पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। बता दें 7 जनवरी को रिलीज़ होगी।