नई दिल्ली। काफी लंबे समय से एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। यहां तक जब वह रणथंबोर के निकली तब भी कहा जाने लगा था कि यह कपल वह शादी करने जा रहे हैं। लेकिन कपल शादी करने रणथंबोर नहीं गया है कि बल्कि नए साल का सेलिब्रेशन करने वहां पहुंचा है। रणबीर के परिवार के साथ-साथ इस बार आलिया की फैमिली भी इस ट्रिप उनके साथ गई है। नए साल का जश्न इन दोनों परिवारों ने साथ में मनाया है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें आलिया अपनी होने वाली सास और ननद रिद्दिमा कपूर साहनी संग बहुत खुश नज़र आ रही हैं।