दरअसल, कुछ समय पहले अनिल कपूर 'द कपिल शर्मा' ( The Kapil Sharma ) में पहुंचे थे। बातों ही बातों में जब शो के होस्ट कपिल शर्मा ( Kapil Sharma ) ने उनसे अभिषेक बच्चन संग उनकी दोस्ती को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि 'अभिषेक बच्चन उनके दोस्त इसलिए हैं क्योंकि वह बताते हैं कि अमिताभ बच्चन कौन सी फ़िल्म कर रहें और कौन सी छोड़ रहे हैं। यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि जो फ़िल्म बिग बी छोड़ देते हैं। वह खुद करते हैं। ऐसे में जो फ़िल्में अमिताभ रिजेक्ट करते हैं| वह अभिषेक उन्हें बता देते हैं।'