दरअसल, मलाइका ने साल 2020 के आखिरी दिन यानी कि 31 दिसम्बर को लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है। खास बात यह है कि इस तस्वीर में वह एक PET डॉग AXL के साथ नज़र आ रही हैं। तस्वीर में डॉगी मलाइका को बड़े ही प्यार से किस करते हुए दिखाई दे रहा है। यह क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही है। तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा है कि 'kisses और प्यार, इस साल का आखिरी दिन।'