'शोना शोना' सॉन्ग को टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) और उनकी बहन नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपनी आवाज़ से सजाया है। अब खास बात यह है कि इस गाने का इंग्लिश वर्जन भी आ गया है। जी हां, एक विदेशी सिंगर ने इस गाने को अपने अंदाज में गाया है। उन्होंने हिंदी लिरिक्स को बदलकर अंग्रेजी में गाने को नया रुप दिया है। जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस लेडी का नाम एमा हीस्टर्स (Emma Heesters) हैं। यह पेशे से एक गायिका हैं। वैसे आपको बता दें इससे पहले अपने यूट्यूब (YouTube) चैनल पर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) के 'तितलियां (Titlaan)' सॉन्ग का भी इंग्लिश वर्जन गाया था।