8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Poonam Pandey का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ Hack, वीडियोज और फोटोज संग छेड़छाड़ का सता रहा है डर

एक्ट्रेस पूनम पांडे ( Poonam Pandey Instagram ) का इंस्टाग्राम हुआ हैक फोटोज और वीडियोज के साथ छेड़छाड़ को लेकर एक्ट्रेस को सता रहा है डर वीडियोज और तस्वीरों को देखने के लिए तरस रहे हैं फैंस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 30 Dec 2020, 9:22 PM IST

Actress Poonam Pandey Instagram Is Hacked

Actress Poonam Pandey Instagram Is Hacked

नई दिल्ली। फिल्मों से ज्यादा अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली पूनम पांडे ( Poonam Pandey ) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक ( Poonam Pandey Instagram Account Hack ) हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान दी है। अकाउंट हैक होने के बाद पूनम को एक बात की चिंता खाई जा रही है।

अकाउंट हैक होने पर पूनम पांडे ने कहा कि 'वह इस बात से काफी परेशान हो रही है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। ऐसे में अकाउंट को हैक कर उनके फॉलोअर्स को उनसे दूर किया जा रहा है। साथ पूनम को इस बात का भी डर सता रहा है कि इंस्टाग्राम पर जितनी भी चींज़े उन्होंने पोस्ट की है। कहीं कोई उसका गलत इस्तेमाल ना कर लें। लेकिन इससे पहले यह खबर सामने आई थी कि पूनम पांडे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ( Poonam Pandey Instagram Delete ) ही डिलीट कर दिया है।'

आपको बता दें पूनम पांडे ने भी लॉकडाउन के दौरान सैम बॉम्बे ( Sam Bombay ) से शादी कर ली है। उसके कुछ समय बाद ही गोवा में उन्हें एक अश्लील वीडियो के शूट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। यही नहीं पूनम ने अपने पति पर मारपीट का भी आरोप लगाया था।