
नई दिल्ली। लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन पर फिर से रामायाण ( Ramayana ) धारावाहिक का प्रसारण कर दिया गया है। इस वजह से रामानंद सागर ( Ramanand Sagar ) सुर्खियों में आ गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामानंद सागर से ज्यादा उनकी पोती साक्षी चोपड़ा ( Sakshi Chopra ) इंटरनेट पर छाईं रहती हैं। जी हां, साक्षी अपने ग्लैमरस अवतार के चलते हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।
रामानंद सागर की पोती की बोल्डनस के आगे बॉलीवुड की हसीनाएं भी फीकी दिखाई देती हैं। वैसे तो इनकी खूबसूरती के दीवाने कई लोग हैं। लेकिन उनकी इस लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान ( Shahrukh Khan ) के बेटे आर्यन खान ( Aryan Khan ) का भी नाम शमिल है। आर्यन भी उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। साक्षी वैसे सोशल क्वीन भी कही जाती हैं क्योंकि उनकी एक फोटो पर चंद मिनटों पर कई लाइक आ जाते हैं।
बता दें साक्षी अपनी मां मीनाक्षी सागर ( Meenakshi Sagar ) संग ही रहती हैं। उनके माता-पिता का तलाक हो चुका है। साक्षी ने लंदन में म्यूजिक की ट्रेनिंग ली है। यही नहीं उनका अपना यूट्यूब चैनल है। एक बार साक्षी तब सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने एक टॉपलेस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उनकी न्यूड फोटोज पर काफी हंगामा भी हो गया था।