
नई दिल्ली। बॉलीवुड में ये बात आम है कि अगर किसी एक्टर का बेटा या बेटी है तो वो भी आगे जाकर बॉलीवुड में ही काम करेगा। आजकल कई स्टार्स के बच्चे फिल्मों से बॉलीवुड में डेब्यू भी कर रहें हैं। ऐसे में काफी दिनों से शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान के बॉलीवुड में आने की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है।
एक इंटव्यू में पहुंचे शाहरूख खान ने आर्यन खान के बॉलीवुड डेब्यू पर खुलकर बात की शाहरूख खान ने कहा कि "मैं मानता हूं कि आर्यन देखने में और कद में बहुत अच्छा है लेकिन जरूरी नहीं की एक एक्टर का बेटा एक एक्टर ही बने। शाहरूख ने बताया कि आर्यन एक अच्छा एक्टर नहीं है और ये बात वो भी जानता है। उसे एक्टिंग से ज्यादा फिल्ममेकिंग में रूचि है। जिसकी पढ़ाई आर्यन ने की है।
साथ ही शाहरुख ने यह भी कहा कि आर्यन ने उनसे कहा था कि वह ऐक्टिंग नहीं करना चाहते। उन्होंने इसकी वजह एक ये भी बताई की उनकी तुलना हमेशा उनके पिता से होगी। अगर वह अच्छा करेंगे तो लोग कहेंगे कि अरे वह तो शाहरुख का बेटा है, यह तो उसके जीन्स में है और अगर वह अच्छा नहीं करेंगे तो कहा जाएगा कि देखो उसके पिता ने क्या किया और वह क्या कर रहा है। शाहरुख ने आर्यन की इन बातों को बेहद ईमारदार और प्रैक्टिकल बताया।
Published on:
26 Oct 2019 03:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
