4 फरवरी को मनाया जाता है विश्व कैंसर दिवस ( World Cancer Day ) विवेक ओबेराय ( Vivek Oberoi ) ने 18 सालों में कराया 2.5 लाख कैंसर पीड़ितों का इलाज सक्षम लोगों से मदद करने की अपील की
नई दिल्ली। देशभर में 4 फरवरी विश्व कैंसर ( Cancer World Day ) के रूप में मनाया जाता है। कैंसर अभियान में बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना खूब योगदान देते हैं। सेलेब्स अपने अलग-अलग अंदाज में कैंसर पीड़ित लोगों की मदद करते हैं। कैंसर पीड़ित लोगों की मदद करने में एक्टर विवेक ओबेरॉय ( Vivek Oberoi ) भी पीछे नहीं हैं। बेशक विवेक का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन अक्सर उन्हें लोगों की मदद करते हुए ही देखा गया है। वह करीबन 18 सालों से कैंसर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। फिर चाहे वह आर्थिक रूप से ही क्यों ना हो।
साल 2004 में एक्टर विवेक ओबेरॉय कैंसर पेशेंट्स ऐंज असोसिएशन संग जुड़े थे। इस असोसिएशन के साथ मिलकर उन्होंने टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के बाहर फुटपाथ पर सो रहे परिवारों की मदद कर उन्हें नई जिंदगी दी थ। बताया जाता है कि विवेक ने उन्हें रहने के घर और खाना दिया। साथ ही उनकी बीमारी का भी इलाज कराया। यही नहीं लोगों की मदद करने के लिए विवेक ने अस्पतालों के डॉक्टर्स संग कनेक्शन बनाया। साथ ही उन्होंने पीड़ितों की मदद करने पर कोई भी पैसा ना लेने पर उनका शुक्रिया भी अदा किया। यही नहीं विवेक ने सही दामों पर दवाई खरीदने के लिए दवा कंपनियों से सीपीएए के साथ हाथ मिलाने की बात भी कही है।
आपको बता दें 18 साल पहले विवेक ने अपना बर्थडे कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया था। बच्चों को खुश देख विवेक को बहुत अच्छा लगा था। बच्चों को भी विवेक का आना इतना पसंद आया कि वह उन्हें फरिश्ता कहकर बुलाने लगे। वो दिन है और आज का दिन है। विवेक कैंसर से पीड़ित लोगों के इलाज के काम को आगे बढ़ाए जा रहे हैं। विवेक अभी तक भारत के कई गांवों में करीबन 2.5 लाख गरीब किसान परिवार के बच्चों का कैंसर और आर्थिक तौर पर मदद चुके हैं। वह मानते ही कि 18 सालों में यही उनका सबसे बड़ा इनाम है। साथ ही वह चाहते हैं कि जो भी लोग गरीब लोगों की सहायता करने में सक्षम हैं। वह आगे आकर मदद जरुर करें।