अंकिता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में दीपिका की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ( Chennai Express ) के गाने 'तितली' ( Titli ) पर झूमती हुईं नज़र आ रही हैं। गाने पर डांस करते हुए अंकिता ने वाइट कलर का अनारकली सूट पहना है। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिंपल चोटी और मिनिमल मेकअप किया है। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत नज़र आ रही है। वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता कैप्शन में लिखती हैं कि 'जब कैटरपिलर ने सोचा कि उसका जीवन खत्म होने जा रहा है, वो उड़ने लगी।' आपको बता दें हाल ही में अंकिता अपने दोस्तों संग मस्ती करती हुईं नज़र आईं थीं।