एक्टर शाहरुख खान का यह वीडियो एक यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। वीडियो में शाहरुख किसानों की कड़ी मेहनत के बारें में लोगों से बात करते हुए नज़र आ रहे हैं। वह कहते हैं कि 'जो किसान भाई और बहन लोग हैं, जो आप लोग हैं...महाराष्ट्र में वही असली हीरो हैं। आप लोग बहुत मेहनत करते हो। शाहरुख आगे कहते हैं कि वह दिल्ली और मुंबई में रहे हैं तो उन्हें गांव का कोई ज्ञान नहीं लेकिन वह इस बात को जानते और समझते हैं कि वह कड़ी धूप में बीज बोते हैं सिंचाई, उपजाई और फिर कटाई करते हैं।'