बॉलीवुड

गांधी बनकर छा गए थे ‘बैन किंग्सले’, जानिए और किस स्टार ने मूवीज में निभाया गांधी जी का किरदार

Actor who Played Mahatma Gandhi : देश 2 अक्टूबर को 150वीं गांधी जयंती ( 150th Birth Anniversary of Mahatma Gandhi ) मनाने जा रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर कई Movies बनी हैं। आइए आपको बताते हैं किस-किस स्टार ने निभाया गांधी जी का किरदार...

2 min read
Oct 01, 2019

देश 2 अक्टूबर को 150वीं गांधी जयंती ( 150th Birth Anniversary of Mahatma Gandhi ) मनाने जा रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर कई बायोग्राफी और Movies बनी हैं। बात की जाए गांधी जी के किरदार ( Roll of Mahatma Gandhi ) की तो हॉलीवुड अभिनेता बैन किंग्सले ने गांधी जी के किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से निभाया। दर्शक आज भी इस किरदार को याद करते हैं।

साल 1982 में 'गांधी' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मोहनदास करमचंद गांधी की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में महात्मा गांधी के देश को आजाद कराने के लिए दिए गए योगदान को बखूबी दिखाया गया। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रिचर्ड एटनबरोने रहे। फिल्म में बेन किंग्सले ने महात्मा गांधी का रोल अदा किया था।

Movie गांधी में मोहनदास गांधी की भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था। किंग्सले का जन्म एक भारतीय मूल के पिता और अंग्रेज मां से यॉर्कशायर में 1943 में कृष्ण भान जी के रूप में हुआ। उनके पिता के अपने परिवार की जड़ें गुजरात में हैं। किंग्सले के पिता केन्या में जन्मे गुजराती भारतीय वंश के है। उनके दादा मसालों के व्यापारी थे जो जंजीबार से भारत आए थे।

आइए आपको बताते हैं किस-किस स्टार ने निभाया गांधी जी का किरदार...

- 'सरदार' फिल्म में अन्नू कपूर ( Annu Kapoor ) ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी जो सरदार वल्लभ भाई पटेल की जिंदगी पर बनी थी।


- साल 2000 में आई फिल्म 'हे राम' में नसीरुद्दीन शाह ने गांधी जी का किरदार निभाया था। यह फिल्म भारत के विभाजन और नाथूराम गोडसे द्वारा गांधी की हत्या के ईद-गिर्द घूमती है।

- 2002 में आई 'The Legend of Bhagat Singh', 2001 में आई 'वीर सावरकर' में सुरेंद्र राजन ने महात्मा गांधी के किरदार को निभाया। बड़े पर्दे पर सबसे ज्यादा सुरेंद्र राजन ने महात्मा गांधी की भूमिका अदा की।


- संजय दत्त ( Sanjay Dutt ) स्टार लोकप्रिय फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' में दिलीप प्रभावलकर ने गांधी जी का किरदार निभाया था। साल 2006 में आई फिल्म में गांधी जी का किरदार मुन्नाभाई के मार्गदर्शक के रूप में था। जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया।


- साल 2007 में आई फिल्म 'गांधी, माई फादर' में दर्शन जरीवाला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भूमिका निभाई थी।

Published on:
01 Oct 2019 12:25 am
Also Read
View All