बॉलीवुड

30 की उम्र में नानी बनीं अनुष्का शर्मा, तस्वीर देख दंग रह गए फैंस

अनुष्का की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2018, 4:01 PM IST
Anushka sharma
Anushka sharma

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वह अपने लुक से हर बार फैंस को हैरान करती रहती हैं। उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म 'परी' में जहां वह भूतनी के किरदार में नजर आईं और सबका दिल जीत लिया। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद वह फिल्म 'सुई—धागा' से उनका लुक वायरल हुआ। इसमें वह वरुण धवन के साथ साधारण महिला के किरदार में सूती की साड़ी में नजर आईं। अब अनुष्का के फैंस उन्हें नानी के किरदार में देखेंगे।

बूढ़ी महिला के रूप में:
दरअसल अनुष्का की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अनुष्का एक बूढ़ी महिला के किरदार में नजर आ रही हैं। इस लुक में अनुष्का को पहचानना मुश्किल है। सभी ये जानने के लिए अत्सुक भी हैं कि उनका यह लुक किस फिल्म के लिए है।

लुक्स पर एक्सपरीमेंट:
अनुष्का बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने लुक्स के साथ नए—नए प्रयोग करती रहती हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्मों में यह देखा भी जा सकता है। जहां फिल्म 'परी' में उन्होंने डरावना लुक लिया। इसके बाद 'सुई—धागा' के लिए वह एक साधारण ग्रामीण आम महिला के रूप में नजर आईं। यह फिल्म मेक इन इंडिया की थीम पर आधारित है। इसके अलावा पहले भी वह अपने लुक को लेकर कई एक्सपरीमेंट कर चुकी हैं।

तस्वीर देख बढ़ी लोगों में उत्सुकता:
अनुष्का शर्मा अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में भी नजर आएंगी। वहीं उनकी नई तस्वीर ने लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी है। उनकी तस्वीर को देखकर लोगों को हैरानी हो रही है और यह जानने की उत्सुकता भी है कि यह लुक उन्होंने कौन सी फिल्म के लिए लिया है। फिलहाल उनके इस गेटअप की तस्वीर वायरल हो रही है।

Published on:
Also Read
View All
फिल्म ‘रामायण के गाने ‘मंगल रंग’ विवाद पर सिंगर अरमान मलिक ने दिया करारा जवाब! बोले- ये काफी मुश्किल था

मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा