बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी के दौरान शीर्षासन करते हुए Anushka Sharma की फोटो हुई वायरल, पैर पकड़े हुए दिखे विराट कोहली

प्रेग्नेंसी में वर्कआउट करते हुए नज़र आईं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) शीर्षासन करते हुए एक्ट्रेस की तस्वीर हुई वायरल पति विराट कोहली ( Virat Kholi ) पत्नी के पैर पकड़ते हुए आए नज़र
2 min read
• •
Updated: 1 Dec 2020, 3:14 PM IST
Actress Anushka Sharma Photo Went Viral While Yoga
Actress Anushka Sharma Photo Went Viral While Yoga

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड इन्जॉय कर रही हैं। उनके चेहरे पर मां बनने का ग्लो साफ नज़र आ रहा है। जहां कुछ दिनों पहले वह पति विराट कोहली ( Virat Kholi ) संग दुबई में थीं। वहीं आईपीएल खत्म होने के बाद वह अपने घर वापस लौट चुकी हैं। इस दौरान देखा गया कि अनुष्का अपनी सेहत का खास ख्याल कर रख रही हैं। जिसमें उनके पति उनका पूरा साथ दे रहे हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया कपल की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह वर्कआउट मूड नज़र आई।

एक्ट्रेस की वायरल हो रही तस्वीर में वह शीर्षासन करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके पति उनकी हेल्प करते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने बड़े ही प्यार से उनके पैर को पकड़ा हुआ है। जिसमें वह अनुष्का को पूरा सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो में अनुष्का का बेबी बंप भी नज़र आ रहा है। इस फोटो को एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Anushka Sharma Instagram ) पर शेयर करते हुए लिखते हुए बचाया है कि 'यह एक्सरसाइज हाथों को नीचे और टंगों को ऊपर करने की है। योगा उनकी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनके डॉक्टर्स ने उन्हें कहा है कि वह इस अवस्था में आसन कर सकती हैं। जिसमें वह ज्यादा मुड़ना या झुकना ना हो, इस स्थिति में उन्हें सपोर्ट की भी बहुत जरुरत है।'

अनुष्का बताती हैं कि 'वह काफी समय से शीर्षासन कर रही हैं। उन्होंने बहुत ध्यान से दीवार का सहारा लिया और उनके पति ने उनकी मदद करते हुए उनका संतुलन बनवाया। ताकि वह उन्हें पूरी तरह से सुरक्षित रहें।' अनुष्का आगे लिखती हैं कि 'उन्होंने यह अपने योगा टीचर के रहते हुए किया है। एक वर्चुअल तौर पर उनके साथ थीं। वह बताती हैं कि वह इस बात से काफी खुश हैं कि उनकी प्रैक्टिस अभी भी जारी है। अनुष्का का यह अंदाज देख सभी काफी इम्प्रैस हैं। उनकी इस पोस्ट पर लाखों लोगों ने लाइक किया है।' आपको बता दें सातवें-आठवें महीने में भी एक्ट्रेस का वर्क मोड भी जारी है। वह अभी भी काम करती हुई दिखाई दे रही हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन