उसे भी एनसीबी की टीम में हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान ड्रग पेडलर ने भारती को ड्रग सप्लाई करने की बात भी कबूल कर ली है। जिसके बाद से यह मामला और भी गंभीर होता जा रहा है। ऐसे में भारती के काम पर इसका असर पड़ना लाजमी है। आपको बता दें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग एंगल मिलने के बाद से यह जांच जारी है। एनसीबी की रडार पर अभी भी कई सेलेब्स हैं। इससे पहले ड्रग मामले में सारा अली खान ( Sara Ali Khan ), दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ), श्रद्धा कपूर ( Sharddha Kapoor ), रकुल प्रीत सिंह ( Rakul Preet Singh ) और अर्जुन पाल जैसी बड़ी हस्तियों के नाम सामने आ चुके हैं। जिन्होंने ड्रग्स के सेवन की बात को माना है।