लोगों को एक बार फिर से गोविंदा ( Govinda ) और करिश्मा कपूर ( Karisma Kapoor ) की याद आ गई और कादर खान को लेकर भी काफी ट्वीट्स सामने आए हैं। लोगों का कहना है कि "वरुण धवन ने गोविंदा को कॉपी करने की कोशिश की है लेकिन फेल हो गए और ओरिजनल तो ओरिजनल होता है।" वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है कि "कुली नं.1 गोविंदा। साथ ही सारा, वरुण, परेश रावल और राम पाल यादव की एक्टिंग को बेकार बताया है।" एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि "ओरिजनल इज द बेस्ट। गोविंदा और कादर खान का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है।" फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद सभी को गोविंदा और कादर खान की याद सताने लगी है।