
Actress Bindu On Amitabh Bachchan: दिग्गज अभिनेत्री बिंदु ने हाल ही में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है। बिग बी के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री बिंदु ने बताया है कि अमिताभ एक समय पर अपनी फ्लॉप फिल्मों से इतने ज्यादा तंग आ गए थे कि उन्होंने एक्टिंग छोड़कर वापस इलाहाबाद जाने का विचार मन में सच लिया था। क्या कुछ कहा है बिंदु ने, चलिए जानते हैं।
दरअसल विक्की ललवानी के साथ इंटरव्यू में बिंदु ने अपने करियर और फिल्मों को लेकर ढेर सारी बातें की हैं। इसी दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के गोल्डन पीरियड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिग बी की किस्मत एकदम से ही चमक उठी थी। फिल्म 'जंजीर', 'दीवार' औक 'शोले' जैसी फिल्मों ने एक के बाद उन्हें सुपरस्टार बना दिया था। हालांकि बिंदु ने अमिताभ की फ्लॉप फिल्मों को लेकर फ्लाइट का एक किस्सा भी शेयर किया।
बिंदु ने बिग बी के करियर पर बात करते हुए कहा, हम लोग मद्रास में गहरी चाल फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। हेमा मालिनी भी फिल्म में मौजूद थीं। जितेंद्र फिल्म में हीरो थे। अमिताभ बच्चन ने हेमा के भाई का किरदार निभाया था। फिल्म में बेहतरीन काम किया था। हालांकि फिल्म नहीं चली। लोगों ने अमिताभ को इग्नोर कर दिया।
हम लोग फ्लाइट से आ रहे थे। मैं और मेरी हेयर पर्सन थी। हम लोग आ रहे थे। उन्होंने कहा 'मेरी फिल्में फ्लॉप पर फ्लॉप हो रही हैं। बंसी, आलाप कोई नहीं चली। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि मुझे इलाहाबाद की वापस टिकट कटानी ही पड़ेगी। मेरी हेयर ड्रेसर ने कहा कि नहीं नहीं ऐसा मत सोचिए। सब कुछ ठीक हो जाएगा। इसके बाद तो कुछ समय बाद उनकी फिल्में चल पड़ीं।'
विक्की ललवानी को दिए एक हालिया इंटरव्यू में बिंदु ने बताया कि उन्होंने परवीन बाबी को उस समय करीब से देखा था, जब उनकी मानसिक और भावनात्मक स्थिति लगातार प्रभावित हो रही थी। बिंदु के मुताबिक, एक पार्टी में उनकी मुलाकात परवीन से हुई थी और उस दौरान वो बार-बार सिर्फ एक ही शख्स का जिक्र कर रही थीं, वो नाम था अमिताभ बच्चन का।
बिंदु ने कहा कि उस समय उन्हें महसूस हुआ कि परवीन कुछ ऐसी बातें कर रही थीं जो सामान्य नहीं थीं। वो सिर्फ अमिताभ बच्चन के बारे में ही नहीं, बल्कि कई दूसरे लोगों के बारे में भी अलग-अलग तरह की बातें करती थीं। हालांकि बिंदु ने ये भी माना कि वो परवीन और अमिताभ के रिश्ते की वास्तविकता के बारे में कुछ नहीं जानतीं, लेकिन उन्हें बाद में ऐसा सुनने को मिला कि परवीन शायद अमिताभ के प्रति विशेष भावनाएं रखती थीं।