25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परवीन बाबी के आखिरी दिनों पर दिग्गज अभिनेत्री बिंदु ने की बात, बोलीं- हर बात में अमिताभ बच्चन का लेती थीं नाम

Actress Bindu On Parveen Babi Last Days: अभिनेत्री बिंदु ने हाल ही में अपनी दोस्त और अभिनेत्री परवीन बाबी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Actress Bindu On Parveen Babi Last Days

Actress Bindu On Parveen Babi Last Days (सोर्स- IMDb)

Actress Bindu On Parveen Babi Last Days: हिंदी सिनेमा की सबसे ग्लैमरस और चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार रही परवीन बाबी की जिंदगी जितनी चमकदार दिखती थी, उसके पीछे उतनी ही गहरी तन्हाई और संघर्ष की कहानी छिपी हुई थी। आज भी उनके जीवन से जुड़े कई किस्से लोगों की दिलचस्पी का विषय बने रहते हैं। अब दिग्गज अभिनेत्री बिंदु ने परवीन बाबी को लेकर कुछ ऐसी यादें साझा की हैं, जिन्होंने एक बार फिर दिवंगत अभिनेत्री के मुश्किल दौर की चर्चा छेड़ दी है।

बिंदु ने परवीन बाबी के आखिरी दिनों पर की बात

विक्की ललवानी को दिए एक हालिया इंटरव्यू में बिंदु ने बताया कि उन्होंने परवीन बाबी को उस समय करीब से देखा था, जब उनकी मानसिक और भावनात्मक स्थिति लगातार प्रभावित हो रही थी। बिंदु के मुताबिक, एक पार्टी में उनकी मुलाकात परवीन से हुई थी और उस दौरान वो बार-बार सिर्फ एक ही शख्स का जिक्र कर रही थीं, वो नाम था अमिताभ बच्चन का।

परवीन की बातें सामान्य नहीं थीं- बिंदु

बिंदु ने कहा कि उस समय उन्हें महसूस हुआ कि परवीन कुछ ऐसी बातें कर रही थीं जो सामान्य नहीं थीं। वो सिर्फ अमिताभ बच्चन के बारे में ही नहीं, बल्कि कई दूसरे लोगों के बारे में भी अलग-अलग तरह की बातें करती थीं। हालांकि बिंदु ने ये भी माना कि वो परवीन और अमिताभ के रिश्ते की वास्तविकता के बारे में कुछ नहीं जानतीं, लेकिन उन्हें बाद में ऐसा सुनने को मिला कि परवीन शायद अमिताभ के प्रति विशेष भावनाएं रखती थीं।

सुपरहिट फिल्मों में किया था काम

परवीन बाबी और अमिताभ बच्चन ने 70 और 80 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था। उस दौर में दोनों की जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय थी। हालांकि दोनों के रिश्ते को लेकर समय-समय पर कई तरह की चर्चाएं होती रहीं, लेकिन कभी भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

बिंदु ने बताया फिल्म ज्लावामुखी का किस्सा

बिंदु ने बातचीत के दौरान फिल्म 'ज्वालामुखी' की शूटिंग का एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि एक दिन पूरी यूनिट शूटिंग के लिए तैयार थी। सभी कलाकार सेट पर मौजूद थे और परवीन बाबी का इंतजार कर रहे थे। जब वो पहुंचीं तो शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन कैमरे के सामने आते ही स्थिति बदल गई।

बिंदु के मुताबिक, परवीन अपने डायलॉग ठीक से नहीं बोल पा रही थीं। वो कुछ लाइनें कहतीं और फिर भूल जातीं। ऐसा लग रहा था मानो उनका ध्यान कहीं और हो। सेट पर मौजूद लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर क्या हो रहा है। निर्देशक प्रकाश मेहरा ने भी महसूस कर लिया था कि अभिनेत्री की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके बाद शूटिंग रोकने का फैसला लिया गया।

मुश्किल दौर से गुजर रही थीं परवीन बाबी

अगले दिन भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और फिल्म की शूटिंग को रद्द करना पड़ा। बिंदु ने कहा कि उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला कितना गंभीर है। बाद में धीरे-धीरे सभी को समझ आया कि परवीन बाबी एक कठिन मानसिक संघर्ष से गुजर रही थीं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग