बॉलीवुड

अभिनेत्री का खुलासा: 6 साल की उम्र में हुआ था रेप, बेल्ट से पीटा

उनके गार्जियन के तौर पर रहने वाले शख्स ने उनके साथ यह घिनौना काम किया था

2 min read
Mar 23, 2018
Daisy irani
Daisy irani

90 के दशक में बतौर बाल कलाकार अभिनेता दिलीप कुमार की फिल्म 'नया दौर' में नजर आ चुकी अभिनेत्री डेजी ईरानी ने खुद के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। डेजी ने खुलासा करते हुए बताया कि जब वह 6 साल की थी तो उनका रेप हुआ था। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार डेजी को यह बात बताने में करीब 60 साल लग गए। डेजी को अपनी कहानी सुनाने के लिए मीटू कैंपेन ने उत्साहित नहीं किया। डेजी वर्तमान में फिल्मों, टीवी शोज और रिएलिटी शोज में काम कर रहे बच्चों को देखकर अपनी कहानी सुनाने पर मजबूर हुई।

मुझे बेल्ट से पीटा और रेप किया:
डेजी का कहना है कि उनके गार्जियन के तौर पर रहने वाले शख्स ने उनके साथ यह घिनौना काम किया था। उन्होंने बताया कि फिल्म 'हम पंछी एक डाल के' की शूटिंग के लिए उन्हें मद्रास लेकर गया था। एक रात होटल के कमरे मे उस व्यक्ति ने डेजी को बेल्ट से बुरी तरह पीटा और रेप किया। साथ ही यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डेजी ने कहा, 'उस वक्त मेरी उम्र मात्र 6 साल थी।

4 साल की उम्र से शुरू किया काम:
डेजी का कहना है कि उनकी मां उनको बड़े पर्दे पर देखना चाहती थी। डेजी ने 4 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था वह कई अलग अलग शिफ्टों में काम करती थी। बता दें कि डेजी उस समय के मशहूर कलाकारों अशोक कुमार, राज कपूर, दिलीप कुमार, देव आनंद, वैजयंतीमाला और मीना कुमारी के साथ नजर आ चुकी हैं।

बच्चों पर नजर रखें माता—पिता:

डेजी का कहना है कि वह फिल्मों और रिएलिटी शोज में बच्चों को काम करते देख अपनी कहानी सुनाने के लिए प्रेरित हुई। साथ ही उनका कहना है कि ग्लैमर वर्ल्ड में काम करने वाले बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों पर नजर रखें।

Published on:
23 Mar 2018 03:42 pm