बॉलीवुड

23 साल की उम्र में एक्ट्रेस Janhvi Kapoor ने मुंबई में लिया आलीशान घर, कीमत सुन लोगों के उड़े होश

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ( Janhvi Kapoor ) ने मुंबई में खरीदा नया घर घर की कीमत बताई जा रही है 39 करोड़ नए साल पर कई सेलेब्स ने ली है प्रॉपर्टी
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2021, 3:32 PM IST
Actress Janhvi Kapoor took a Mumbai luxury home
Actress Janhvi Kapoor took a Mumbai luxury home

नई दिल्ली। जब से नया साल शुरू हुआ है। तब से ही बॉलीवुड की तरफ से एक के बाद एक कई अच्छी खबरें सुनने को मिल रही हैं। जहां कुछ समय पहले कई सेलेब्स न्यू ईयर मनाने के बाद मुंबई वापस लौट चुके हैं। इस बीच कई सेलेब्स के प्रॉपर्टी खरीदने की खबरें भी सामने आ रही हैं। जिसमें एक्टर ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ), एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ( Urmila matondkar ) के साथ-साथ अभिनेत्री जान्हवी कपूर ( Janvhi Kapoor ) का नाम भी शामिल है। महज 23 साल की उम्र में जान्हवी ने करोड़ों का आलीशान घर खरीदा है।

खबरों के मुताबिक 23 साल की जान्हवी कपूर ने एक ट्रिपल कप खरीदा है। एक्ट्रेस ने मुंबई के जुहू पर 39 करोड़ का घर खरीदा है। बताया जा रहा है कि जान्हवी ने 78 लाख की स्टांप ड्यूटी भी दे दी है। इसे स्क्वायर फीट इंडिया द्वारा बताया गया है, यह JVPD स्कीम के तहत आने वाली बिल्डिंग के 14 वें, 15 वें और 16 वें फ्लोर पर एक ट्रिपलएक्स फैली हुई है। यह सेलेब्स के बीच काफी पॉपुलर है। जान्हवी के नए घर की खबर सुन सभी उन्हें सोशल मीडिया पर विश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आपको बतातें चलें कि नए साल पर खबरें आई थीं कि जान्हवी कपूर अपने को-एक्टर कार्तिक आर्यन संग गोवा छुट्टियां मनाने गई थीं। दोनों की साथ में सोशल मीडिया पर तस्वीर भी सामने आई थी। जिसमें दोनों गोवा की सड़कों पर घूमते हुए नज़र आए थे। वहीं एक फोटो में कार्तिक जान्हवी को गले लगाते हुए नज़र आए। यह दोनों स्टार्स 'दोस्ताना 2' ( Dostana 2 ) में एक साथ नजर आएंगे।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव