परज़ान के काम की बात करें तो वैसे तो उन्होंने सबसे ज्यादा लोकप्रियता कुछ कुछ है में छोटे सरदार से पाई थी। इस फिल्म में उनका डॉयलॉग तुस्सी जा रहे हो, तुस्सी ना जाओ सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ था। इस फिल्म के बाद 29 साल के परज़ान 'मोहब्बतें' ( Mohabbatein ), 'ज़ुबैदा' ( Jubeda ), 'कभी खुशी कभी गम' ( Kabhi Khushi Kabhi Gum ) जैसी फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के साथ-साथ परज़ान ने कई फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी है।