बॉलीवुड

एक्ट्रेस Kajal Aggarwal की हल्दी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने, पिया के रंग में रंगी हुई नज़र आईं एक्ट्रेस

आज यानी कि 30 नवंबर को एक्ट्रेस Kajal Aggarwal अपने ब्वॉयफ्रेंड संग सात फेरे लेने वाली हैं। ऐसे में उनकी घर में मेहंदी और हल्दी की सभी रस्में शुरू हो चुकी हैं। कुछ समय पहले अभिनेत्री ने अपनी हल्दी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Oct 2020, 3:19 PM IST
Actress Kajal Aggarwal Shared Her Haldi Ceremony Beautiful Photos
Actress Kajal Aggarwal Shared Her Haldi Ceremony Beautiful Photos

नई दिल्ली। 'सिंघम' एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ( Kajal Aggarwal ) आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनके घर में शादी की सारी रस्मों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बीते दिन उनकी मेहंदी हुई थी। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की थीं। हाथों पर मेहंदी लगाए काजल बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आज उनकी हल्दी है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। पीले रंग में रंगी अभिनेत्री बेहद ही प्यारी लग रही हैं।

अभिनेत्री ने अपनी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने पीले रंग के हार्ट का इमोजी भी बनाया है। सामने आई तस्वीरों में काजल अग्रवाल पीले रंग के लहंगे और चौली में नज़र आ रही हैं। उन्होंने सफेद और लाल रंग के फूलों से बनी ज्वैलरी को पहना हुआ है। अभिनेत्री मिनिमल मेकअप किया है। जिसमें वह बेहद ही प्यारी लग रही हैं। बता दें 30 अक्टूबर यानी कि आज वह अपने बॉयपफ्रेंड गौतम किचलू संग मुंबई में ही सात फेरे लेंगी। कोरोनावायरस की वजह से उनकी शादी में उनकी परिवार वाले और दोस्त ही शामिल होंगे। सोशल मीडिया पर काजल के चाहने वाले उन्हें नई जिंदगी की शुरूआत करने के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।

आपको बता दें अपनी शादी की जानकारी अभिनेत्री ने खुद एक पोस्ट शेयर कर दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि 'उन्हें यह बात बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि वह 30 अक्टूबर को गौतम किचलू संग शादी करने जा रही हैं। इस शादी में वह उनकी परिवार और करीबी ही मौजूद होंगे। उन्होंने पोस्ट में यह भी कहा था कि कोरोनावायरस ने सबकी खुशियों को प्रभावित किया है लेकिन वह अपनी लाइफ की नई शुरूआत करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।'

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा