आपको बता दें अभिनेता दिलीप ताहिल ने अस्सी और नब्बे से दशक में कयामत से कयामत तक, राम लखन, बाजीगर, सुहाग, जीत, इश्क, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, कहो ना प्यार है, जैसी फिल्मों में काम किया है। इन सभी फिल्मों पर एक नज़र डालेंगे को आपको पता चलेगा कि वह इन सभी फिल्मों में विलेन का रोल निभाते हुए ही दिखाई दिए हैं। आज भी वह सिनेमा इंडस्ट्री में पूरी तरह से एक्टिव हैं। यही नहीं वह आज भी थिएटर करते हुए देखे जाते हैं।