1976 में आई फिल्म 'नागिन' ( Nagin ) अपने जमाने की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक मानी जाती हैं। इस फिल्म में एक साथ कई बड़े सुपरस्टार दिखाई दिए। यह कहानी एक इच्छाधारी नाग और नागिन पर आधारित होती हैं। जिसमें कुछ दोस्त गलती से नाग की बंदूक मारकर हत्या कर देते हैं और फिर नागिन इंसान के रूप लेकर सभी से बदला लेने आती है। इस फिल्म में जहां रीना रॉय नागिन के किरादर में दिखाई दी थीं। वहीं जितेन्द्र नाग की भूमिका निभाते हुए नज़र आए थे। फिल्म में सुनील दत्त, फिरोज़ खान, संजय खान, रेखा और मुमताज भी दिखाई दिए थे।