एक्ट्रेस कंगना रनौत पीओके बयान के चलते आज भी खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान उनके पीओके कॉमेंट पर खुद का बचाव करती हुई दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें मुंबई को पीओके नहीं बल्कि सीरिया कहना चाहिए था। जिसके बाद से एक बार कंगना लाइम लाइट में आ गई हैं।
नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के देहांत के बाद से एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों के चलते खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं। कंगना के मुंबई को पीओके कहने के बाद से तो महाराष्ट्र सरकार संग भी उनकी जुबानी जंग जारी है। कई दिनों बाद भी कंगना अपने इस बयान से पीछे नहीं हटी हैं। वहीं अब वह अपने बयान को लेकर खुद का बचाव करती हुई भी दिखाई दे रही हैं। एक निजी न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में वह एक बार अपना अपने बयान की वजह से सबका ध्यान खिंचती हुई दिखाई दे रही हैं।
दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने अपने इंटरव्यू में अपने पीओके वाले बयान पर बात की। जहां उन्होंने खुद का बचाव करते हुए कहा कि, उन्हें हारमखोर कहा गया, यही वजह थी कि उन्होंने मुंबई को पीओके कहा था। जिसके बाद उन्होंने लिंच करने की कोशिश की। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने मुंबई को पीओके कहा था, बल्कि उन्हें सीरिया कहना चाहिए था। जिसके बाद ना उनके साथ लिंच करने जाता और ना ही उनके घर को तोड़ने जाता। कंगना आखिर में लोगों से पूछतीं है कि उन्हें परेशानी क्या है?
आपको बता दें 9 सितंबर को कंगना मुंबई आईं थीं। उनके मुंबई पहुंचने से पहले ही उनके दफ्तर को तोड़ा जा चुका था। कुछ समय मुंबई में बीताने के बाद कंगना अब मनाली अपने घर वापस जा चुकी हैं। घर पहुंचने के बाद भी कंगना सोशल मीडिया के जरिए लोगों पर निशाना साधती जा रही है। इन दिनों कंगना और एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर की लड़ाई खूब सुर्खियां बंटोर रही है। कंगना ने उर्मिला के कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद से उनकी काफी अलोचना की जा रही है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कंगना के खिलाफ आवाज़ उठाने लगे हैं।