प्रेग्नेंसी से पहले करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) ने शेयर किया वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है बेबो का वीडियो पहली प्रेग्नेंसी में बेटा नहीं बेटी चाहती थीं एक्ट्रेस
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। करीना ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई थी। तभी से ही वह चर्चाओं में बनी हुई हैं। वहीं अब बेबो के घर में कुछ ही वक्त में नन्हे मेहमान की एंट्री हो सकती है। दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं करीना इस दौरान काफी एक्टिव नज़र आईं। उन्होंने नौवें महीने में भी शूटिंग का काम रोका नहीं और आए दिन हुए कहीं ना कहीं जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान बेबो ने अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Kareena Kapoor Khan Instagram ) पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में एक विज्ञापन की शूटिंग करती हुईं दिखाई दे रही हैं। वीडियो में करीना सोफे पर बैठीं हुईं नज़र आ रही और उनका लुक बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। लुक की बात करें तो बेबो लाइट ग्रीन कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स में करीना बेहद ही प्यार दिखाई दे रही हैं। वैसे आपको बता दें कि जब करीना पहेली बार मां बनने जा रही तो वह चाहती थीं कि उनका पहला बच्चा लड़की हो।
करीना ने एक इंटरव्यू में जिक्र किया था कि अगर उनकी बेटी होती तो उन्हें बेहद खुशी होती क्योंकि जब भी वह खुद को देखती हैं या खुद की बहन को देखती हैं तो उन्हें महसूस होता कि उन्होंने अपने परिवार वालों के लिए एक बेटे की तुलना में बहुत कुछ किया है। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही एक्टर आमिर खान ( Aamir Khan ) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' ( Laal Singh Chaddha ) में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग करीना ने प्रेग्नेंसी में ही पूरी की थी।