
टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' की 'रैना' करिश्मा शर्मा एक बार फिर अपने बोल्ड अवतार को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में उनकी अपकमिंग वेब सीरीज 'रागिनी एमएमस 2.2' का पोस्टर रिलीज किया गया है जिसमें वो टॉपलेस नजर आ रही हैं।
सीरियल 'पवित्र रिश्ता' और 'ये हैं मोहब्बतें' से लाइमलाइट में आने वाली करिश्मा शर्मा अपने फैंस को जल्द ही इस फिल्म के जरिए एक नए हॉट लुक में दिखेंगी। बता दे कि एकता की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' ने साल 2014 में बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई थी। फिल्म में लीड रोल में सनी लियोनी थीं।
एल्ट बालाजी जल्द ही वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस 2.2' लेकर आने वाला है। इस वेब सीरीज का पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है। इस पहले लुक में करिश्मा शर्मा टॉपलेस दिखाई दे रही हैं। लेकिन इस बार एकता इसे वेब सीरीज के रूप में लेकर आ रही हैं और इसमें करिश्मा हॉट अवतार में दिखाई देंगी। करिश्मा 'ये है मोहब्बतें' के अलावा 'पवित्र रिश्ता', 'फियर फाइल्स: डर की सच्ची तस्वीरें', 'आहट' और 'सिलसिला प्यार का' जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
ये पहली बार नहीं है, जब करिश्मा इतने हॉट अवतार में दिखी हैं, इससे पहले भी करिश्मा समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रही हैं।
'ये है मोहब्बतें' की रैना यानी करिश्मा शर्मा अपने बोल्ड अवतार में एक बार फिर दिख रही हैं अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटन्र्स के पोस्टर में वह टॉपलेस नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में करिश्मा और सिद्धार्थ गुप्ता की हॉट केमिस्ट्री नजर आ रही है। पोस्टर देख कर कहा जा सकता है कि 'पवित्र रिश्ता' के बाद 'ये हैं मोहब्बतें' से फेमस हुईं करिश्मा शर्मा 'रागिनी एमएमस' में जबरदस्त बोल्ड नजर आनेवाली हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि यह करिश्मा ही हैं। इसको देखते हुए यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि यह इस साल की सबसे हॅाट वेबसीरीज होगी। इस बार रागिनी एमएमएस 2.2 की कहानी एक शादीशुदा महिला की जिंदगी से होती हुई गुजरेगी। इसमें कोई दोराय नहीं है कि करिश्मा शर्मा बखूबी सनी को रिप्लेस कर सकती हैं।