बॉलीवुड

शराब के ग्लास संग एक्ट्रेस Lara Dutta ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, तस्वीर देख भड़के लोग

एक्ट्रेस Lara Dutta ने शराब संग दी नवरात्रि की शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का फूटा गुस्सा बॉलीवुड को बायकॉट करने की कही बात
3 min read
• •
Oct 18, 2020
 Lara Dutta wishes Navratri while partying with friends
Lara Dutta wishes Navratri while partying with friends

नई दिल्ली। बीते शनिवार से शारदीय नवरात्रि 2020 ( Navratri 2020 ) का शुभारंभ हो चुका है। नवरात्रि का त्योहार हिंदु धर्म के लिए काफी मान्यता रखता है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ भिन्न-भिन्न अवतारों को पूजा जाता है। इस पावन अवसर सोशल मीडिया पर नवरात्रि की सभी ने शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड सेलेब्स भी अलग-अलग अंदाज में सभी को नवरात्रि की बधाई दी। इस बीच अभिनेत्री लारा दत्ता ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की जिसके बाद से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। लारा ने कमेंट्स सेक्शन में लोग जमकर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

दरअसल, एक्ट्रेस लारा दत्ता ने जो तस्वीर शेयर की है। उसमें लारा संग अभिनेत्री करीना कपूर खान, आन्या सिंह, सोहा अली खान और कृतिका कामरा दिखाई दे रही हैं। फोटो में करीना कपूर हाथ में शराब का ग्लास पकड़े हुए कैमरे के समाने पोज दे रहे हैं। जिस देख साफ पता चलता है कि यह तस्वीर किसी पार्टी की है। फोटो को शेयर करते हुए लारा ने कैप्शन में लिखा है- "नवरात्रि का पहला दिन!! गर्ल पावर को सेलिब्रेट करना चाहिए। अर्थव्यवस्था को फिर से सुधारने के लिए व्यवसायों को सपोर्ट करना बेहद जरूरी है। भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां वह अपनी दोस्तों यानी कि सुपर लड़कियों के साथ काफी मस्ती करती हैं।" लारा की तस्वीर देख सोशल मीडिया पर जमकर बवाल शुरू हो गया।

सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने लारा की तस्वीर पर कमेंट कर उन्हें खूब बुरा भला कहा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा शर्म आनी चाहिए। हाथ में दारू का गिलास लिए सेलिब्रेट करते हुए ये लड़कियां नवरात्रि की बात कर रही हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि उम्मीद है नवरात्रि के दौरान वह शराब का सेवन नहीं करेंगी। वहीं एक अन्य यूजर ने बॉलीवुड को पूरी तरह से बायकॉट करने की बात कह दी। आपको बता दें अभिनेत्री लारा दत्ता काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए है, लेकिन जल्द ही दर्शक उन्हें अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम में देखने वाले हैं।

Published on:
18 Oct 2020 07:04 am
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ को जान से मारने का था प्लान, दूसरे बड़े बॉलीवुड स्टार को बनाना था शिकार, आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद ट्रोल्स को फिटनेस कोच ने दिया जवाब, मां आयशा ने भी किया रिएक्ट

‘उसे नशीली चीज खिलाकर मोबाइल छीना’, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी रेहान की मां ने किया बड़ा दावा

‘लॉरेंस बिश्नोई अंकल मैं हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं’, टाइगर श्रॉफ के नन्हे फैन ने हमले के बाद की अपील, बोला- जैकी अंकल के परिवार ने बहुत प्यार दिया

बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के एक दिन बाद जैकी श्रॉफ ने उठाया बड़ा कदम, फिर से शुरू की मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ शूटिंग