दरअअसल, एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग को पूरा करने के लिए लंदन में मौजूद हैं। इस दौरान वह ग्लासगो नाम के एक होटल में ठहरे हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर के होटल के बाहर से एक वीडियो सामने आई है। जिसमें उनके फैंस होटल के बाहर उनके साथ तस्वीर क्लिक कराने के लिए लंबी लाइन में खड़े हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में इस दौरान अक्षय ब्लैक हुडी और ट्रैक पैंट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर भी अपने प्रशंसकों संग सेल्फी लेते हुए बहुत खुश नज़र आए। इस दौरान अक्षय कुमार महामारी कोरोनावायरस को भी ध्यान में रखते सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करते हुए दिखाई दिए।