बॉलीवुड

B’day special: जब Malaika Arora ने बेटे अरहान संग पोस्ट की थी नाइटी में फोटो, लोगों ने किए थे भद्दे कमेंट्स

एक्ट्रेस Malaika Arora मना रही हैं आज अपना 47वां जन्मदिन बेटे संग नाइटी में तस्वीर पोस्ट करने पर हुईं थीं खूब ट्रोल एक्टर Arjun Kapoor संग रिश्ते को लेकर रहती हैं हमेशा सुर्खियों में
2 min read
• •
Oct 23, 2020
Actress Malaika Arora Celebrate Her 47th Birthday
Actress Malaika Arora Celebrate Her 47th Birthday

नई दिल्ली। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। बीते दिन वह अपने बेटे अरहान संग प्री-बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई दिखाई दीं। वैसे मलाइका फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स और पोस्ट की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर देखा गया है कि वह अपने फैंस को ब्यूटी टिप्स भी देती है। लेकिन कभी-कभी उनकी सोशल मीडिया पोस्ट उनके लिए ही घातक साबित हो जाती है। एक बार मलाइका ने बेटे संग एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। चलिए आपको बतातें कि आखिर पूरा मामला क्या था।

बेटे अरहान संग शेयर की थी तस्वीर

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मलाइका अरोड़ा ने एक बार अपने बेटे अरहान संग एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें वह अपने बेटे संग बेड पर लेटी हुई दिखाई दी थी। फोटो में वह नाइटी में दिखाई दीं। यह तस्वीर देखने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर बवाल देखने को मिला। ट्रोलर्स ने एक्ट्रेस पर कई भद्दे कमेंट्स किए थे। दरअसल, मलाइका ने अपने बेटे अरहान खान संग नाइटी में एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसे देख ट्रोलर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। यही नहीं इस बेटे संग शेयर की गई तस्वीर पर एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का रिएक्शन भी देखने को मिला था।

रंगोली चंदेल ने किया था सपोर्ट

रंगोली ने मलाइका फेवर करते हुए ट्वीट में लिखा था कि यह एक मॉर्डन मदर है। जिसके बाद मलाइका के साथ-साथ रंगोली को भी ट्रोलर्स का गुस्सा झेलना पड़ा। ट्रोलर्स ने मलाइका के साथ रंगोली को भी खूब खरी-खोटी सुनाई। ट्रोलर्स ने मलाइका को अभिनेता अर्जुन कपूर संग रिलेशन में होने की वजह से भी खूब बुरा भला कहा। जिसके बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत मलाइका के सपोर्ट में सामने आई।

आपको बता दें 35 साल के अर्जुन कपूर संग रिश्तों को लेकर मलाइका किसी ना किसी बात से ट्रोल होती ही रहती हैं। मलाइका ने अपने पहले पति अरबाज़ खान को तलाक देकर अर्जुन कपूर संग रिलेशन में आई थीं। काफी लंबे समय से वह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों की शादी की खबरें भी सामाने आती रहती हैं।

Published on:
23 Oct 2020 01:12 pm
Also Read
View All
‘गलती मेरी थी’, संजय दत्त ने घर में हथियार रखने पर किया खुलासा, बोले- ‘मेरे दिमाग ने कहा, इसे एक हफ्ते के लिए रख लो’

एलन मस्क के विवादित बयान पर अभिनेता कुणाल कपूर भड़के, थाईलैंड गुफा रेस्क्यू का दिया उदाहरण

‘मेरे खिलाफ बिठाए थे तांत्रिक, मैं भागकर महाकाल आ गई’ तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर और अपने अतीत पर किए खुलासे

Delhi Protest: जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर भड़कीं अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, बोलीं- नारे लगाने से देशभक्ति साबित नहीं होती

“जानबूझकर पोक करते हैं रिपोर्टर्स”, तनीषा मुखर्जी ने दुर्गा पूजा पंडाल में जया बच्चन को लेकर दिया बयान, बोलीं- उन्हें परेशान मत करना