बॉलीवुड

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने शेयर किए बेडरूम सीक्रेट

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती की वजह से सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं, लेकिन इसी के साथ वह अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। हाल ही में मलाइका का एक बयान सामने आया है। जिसमें वह अपने बेडरूम सीक्रेट शेयर करती हुईं नज़र आ रही हैं।
3 min read
• •
Updated: 20 Apr 2021, 7:07 PM IST
Actress Malaika Arora Reveal Her Room Secret
Actress Malaika Arora Reveal Her Room Secret

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान उन अभिनेत्रियों में से एक हैं। जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अंदाज से लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। मलाइका जो भी आउटफिट पहनती हैं। वह अगले दिन खबरों में छा जाता है। 47 साल की मलाइका आज भी अपनी फिट फिगर के साथ इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। वहीं देखा जाए तो बेशक मलाइका बड़े पर्दे से दूरी बना चुकी हों, लेकिन आज भी इंडस्ट्री में मलाइका का जादू कायम है। वह जानती हैं कि कैसे उन्हें सुर्खियों में बने रहने हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस बयान में मलाइका ने अपने बेडरूम के कुछ सीक्रेट बताए हैं। जिनकी खूब चर्चा हो रही है।

नेहा धूपिया के चैट शो पर की खूब बातें

दरअसल, कुछ समय पहले मलाइका अरोड़ा नेहा धूपिया के टॉक शो में गई थीं। जहां उन्होंने नेहा संग कई नॉटी बातें की। नेहा ने मलाइका से कई ऐसे सवाल पूछे जिसके जवाब एक्ट्रेस ने बड़े ही शानदार ढंग से दिए। इस दौरान नेहा ने मलाइका से कई पर्सनल सवाल भी पूछे। बात करते हुए नेहा ने मलाइका से पूछा कि उन्हें कैसे लड़के पसंद आते हैं। जिसका जवाब देते हुए मलाइका कहती हैं कि उन्हें दाढ़ी वाले और जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होता है। उन्हें वैसे लड़के पसंद आते हैं।

नेहा संग शेयर किए मलाइका ने बेडरूम सीक्रेट्स

वहीं जब नेहा ने मलाइका से उनके बेडरूम सीक्रेट्स को लेकर पूछा तो मलाइका ने ऐसा जवाब दिया। जिसे सुनकर सभी काफी हैरान हो गए हैं। नेहा ने उनसे पूछा, 'आपकी फेवरेट सेक्स पोजिशन कौन सी है?' इस पर मलाइका ने कहा, 'मुझे ऊपर रहना पसंद है।' ये कहकर दोनों मुस्कुराने लगीं। मलाइका का यह जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अर्जुन कपूर संग हैं रिलेशनशिप में

मलाइका अरोड़ा ने एक्टर अरबाज़ खान संग शादी की थी। जिसके कई सालों बाद उन्होंने अरबाज से तलाक ले लिया। अरबाज़ से अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में आ गईं। जिसके बाद से दोनों को लेकर अक्सर शादी की खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं मलाइका तो एक इंटरव्यू में अर्जुन के बच्चे की मां बनने की इच्छा भी जता चुकी हैं।

फिटनेस को लेकर रहती हैं सुर्खियों में

ग्लैमरस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपनी हॉट एंड बोल्ड बॉडी के चलते भी चर्चा में बनी रहती हैं। अक्सर मलाइका को जिम के बाहर ही स्पॉट किया जाता है। वर्कआउट आउटफिट में मलाइका कहर ढहाती हुईं दिखाई देती हैं। वैसे आपको बता दें मुंबई में मलाइका का योगा स्टूडियो है। जिसका नाम दीवा है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस वहां योगा करने आती हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब