वैसे तो इन दिनों मलाइका डांस शो को जज करती हुई दिखाई दे रही हैं। कुछ समय पहले वह कोरोनावायरस ( Coronavirus ) से भी ग्रस्त हो गई थीं। जिसके बाद वह ठीक हो गई हैं। अभिनेत्री वैसे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) संग उनके रिश्तों के बारें तो हर कोई जानता है। वहीं दोनों की शादी की खबरें आए दिन सुनने को मिलती ही रहती हैं। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान जब अर्जुन से पूछा गया कि वह मलाइका से शादी कब कर रहे हैं। तो उनका कहना था कि वह जब भी शादी करेंगे, वह लोगों को जरूर बताएंगे। फिलहाल उन्होंने मैरिज को लेकर कोई भी प्लानिंग नहीं की है और इस समय से तो वह शादी का विचार कर भी नहीं रहे हैं। बता दें मलाइका के साथ अर्जुन भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।