बांद्रा की सड़कों पर नज़र आई एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) हाथों में योगा मैट लिए स्पॉट हुई एक्ट्रेस फिटनेस रुटीन पर लौंटी एक्ट्रेस
नई दिल्ली। हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) अपने ब्वॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) संग हिमाचल प्रदेश गई थीं। इस ट्रिप पर उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan )उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और उनके बेटे तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) भी गए थे। जहां वह सड़कों पर घूमते हुए स्पॉट हुए थे। वहीं ट्रिप से लौटी मलाइका एक बार फिर से फिटनेस रुटीन में लौट चुकी हैं। हाल में मलाइका को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। जिसमें वह जिम आउटफिट में नज़र आई। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
बांद्रा में स्पॉट हुई मलाइका अरोड़ा की यह तस्वीरें योगा क्लास के बाहर की हैं। क्लास से बाहर आते हुए एक्ट्रेस के हाथ में मैट दिखाई दिया। इस दौरान मलाइका काफी ग्लैमरस अंदाज में नज़र आई। वहीं कोरोना से खुद का बचाव करती हुई मलाइका मुंह पर मास्क पहने हुए भी नज़र आई। आपको बता दें कुछ समय पहले ही मलाइका कोरोनावायरस की चपेट में आ गई थीं। लेकिन कुछ ही समय बाद उन्होंने इस महामारी से जंग जीत ली थी। वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी कोविड-19 पॉजिटिव ( Arjun Kapoor Covid-19 Positive ) पाए गए थे।
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' ( India's Best Dancer ) को जज बनकर होस्ट कर रही थीं। हाल ही में मलाइका ने अपने सुपरहिट्स गानों मुन्नी बदनाम ( Munni Badnaam ), अनारकली ( AnarKali ), और छैया-छैया ( Chaiya Chaiya ) पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी। जिसे देख सभी चौंक गए थे। सोशल मीडिया पर मलाइका के डांस और लुक ने काफी तारीफ भी बंटोरी थी।