सोहा ने ठीक तरह से बादाम को खाने का तरीका भी बताया है। अक्सर घरों में देखा जाता है कि रातभर बादामों को भिगोग कर रखा जाता है और फिर नाश्ते में उन बादामों को छिलकर खिलाया जाता है। जिसे सोहा ने पूरी तरह से गलत बताया है। सोहा कहती हैं कि बादाम भिगोकर खाना अच्छी बात है, लेकिन उन्हें छिलकर खाना गलत है, क्योंकि बादाम के छिलकों में ही कई पोषक तत्व होते हैं। जो बॉडी को स्वस्थ बनाते हैं।