8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्विटर इंगेज्ड की रेस में Sonu Sood ने पछाड़ा शाहरुख और अक्षय कुमार, पीएम मोदी ने पहले नंबर पर किया कब्जा

सोनू सूद ( Sonu Sood ) ट्विटर पर सबसे ज्यादा इंगेज्ड रहने वाले भारतीय अभिनेता बने लिस्ट में चौथे नंबर में पाया स्थान पहले पायदान पर पीएम मोदी ( PM Modi ) ने किया कब्जा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 24 Nov 2020, 4:53 PM IST

Sonu Sood Become Most Engaged Actor On Twitter

Sonu Sood Become Most Engaged Actor On Twitter

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों ( Migrant Workers ) के मसीहा बने सोनू सूद ( Sonu Sood ) आज भी लोगों की मदद करते हुए नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर आज भी लोग उनसे मदद की गुहार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सोनू द्वारा किए गए कामों के लिए पंजाब सरकार ( Punjab Government ) ने सोनू सूद को स्टेट आइकन ऑफ पंजाब के खिताब से भी नवाज़ा है। वहीं अब खबरों की मानें तो ट्विटर इंगेज्ड ( Twitter Eengagement ) को लेकर सोनू ने अब अच्छे-अच्छे अभिनेताओं को मात दी है।

यह भी पढ़ें- तमिल एक्टर थवासी का 60 साल की उम्र में कैंसर के चलते हुआ देहांत, हाल ही में वीडियो के जरिए मांगी थी मदद

खबरों के अनुसार ट्वीटीट ने कई कैटेगरीज को लेकर एनालिसिस किया है। जिसमें जर्नलिस्ट, बिजेनस लीडर्स, फाउंडर, कॉमेडियन, मूवी स्टार्स, इन्वेस्टर्स, राइटर्स, और शेफ जैसे लोग शामिल था। ट्वीटीट के रिजल्ट में अभिनेताओं की लिस्ट में सोनू सूद का नाम टॉप है। बताया जा रहा है कि सोनू सूद 2.4 मिलियन इंगेज्मेंट के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ), अंमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ), अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ), और सलमान खान ( Salman Khan ) जैसे बड़े नाम शामिल थे।

सोशल मीडिया पर सभी कैटेगरी की बात करें तो उस लिस्ट में सोनू सूद चौथे पायदान पर हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला स्थान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने ग्रहण किया है। वहीं दूसरे नंबर पर राहुल गांधी हैं। वहीं तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ( Virat Kholi ) ने अपनी जगह बनाई है। चौथे नंबर पर अनुपम खेर ( Anupam Kher ) और पांचवे नंबर पर रितेश देशमुख ( Ritesh Deshmukh ) हैं। इन सभी के नाम सोशल मीडिया पर इन सभी ने सबसे अधिक एंगेजमेंट की है। आपको बतातें चलें कि जल्द ही सोनू सूद अपनी ऑटोबायोग्राफी 'मैं मसीहा नहीं' लॉन्च करने वाले हैं। वहीं उनकी यह किताब अगले महीने यानी कि दिसंबर में लॉन्च होगी।