8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मालदीव में Sonakshi Sinha का बिकिनी लुक देख उड़े फैंस, बोल्ड अंदाज में शेयर की हॅाट तस्वीरें

छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंची एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha ) आईलैंड में मस्ती करते हुए शेयर की दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की तस्वीरें हुई वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 24 Nov 2020, 11:58 PM IST

Actress Sonakashi Sinha Shared Her Latest Bikni Photos From Maldives

Actress Sonakashi Sinha Shared Her Latest Bikni Photos From Maldives

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) की वजह से काफी लंबे समय तक देश में लॉकडाउन रहा था। जिसकी वजह से आम से लेकर खास तक सभी लोग घरों में कैद थे। वहीं अब लॉकडाउन अनलॉक होते ही सेलेब्स घूमने जा रहे हैं। कुछ सेलेब्स पहाडियों का लुफ्त लेते हुए दिखाई दे रहे हैें, तो कुछ समुद्र के बीच के जाकर खुलकर सांस लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha ) भी अपने बैग पैक कर मालदीव पहुंच चुकी हैं। जहां वह वेकेशन का लुफ्त उठाती हुई नज़र आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने वहां से कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Sonakshi Sinha Instagram ) पर कुछ लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की हैं। जो कि उनके मालदीव वेकेशन की हैं। इन तस्वीरों में सोना काफी फ्रेश दिखाई दे रही हैं। पहली तस्वीर में सोनाक्षी सनसेट के बीच सुमद्र के बीच बैठी हुई नज़र आ रही हैं। जहां वह पानी की लहरों संग खेलती हुई नज़र आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि 'वह पानी में बेहद ही खुश हैं।' वहीं दूसरी तस्वीर में वह रेत पर बैठकर अपने बालों संग पोज देती हुई नज़र आ रही हैं। उनका यह लुक काफी कातिलाना लग रहा है। तस्वीरों में एक्ट्रेस ने वाइट एंड ब्लैक रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। जिसमें वह काफी कूल लग रही हैं।।

मालदीव में मस्ती करती हुई सोनाक्षी यह तस्वीरें उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर अब तक 2 लाख 50 हज़ार से भी अधिक लाइक्स आ चुके हैं। इस समय एक्ट्रेस मालदीव के कोधिप्परु आईलैंड के ग्रैंडपार्क में हैं। बता दें इससे पहले अभिनेता टाइगर श्रॉफ ( Tiger Shroff ) और दिशा पाटनी ( Disha Patani ) भी छुट्टियां मनाने मालदीव ही गए थे।