बॉलीवुड

ट्रांसपेरेंट टॉप पहनने पर एक्ट्रेस Malaika Arora सोशल मीडिया पर हो रही हैं ट्रोल, तस्वीरें हुई वायरल

वर्कआउट आउटफिट में स्पॉट हुईं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ट्रांसपेरेंट टॉप पहने के चलते लोगों ने किया एक्ट्रेस को ट्रोल कमेंट में बॉलीवुड में काम ना मिलने की कही बात
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2021, 2:20 PM IST
Actress Malaika Arora Troll On Social Media For Her Outfit
Actress Malaika Arora Troll On Social Media For Her Outfit

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) 47 साल की उम्र में भी अपनी बोल्डनस से लोगों को दीवाना बनाती हुईं नज़र आती हैं। आज भी एक्ट्रेस की दिलकश अदाओं के सामने अच्छे-अच्छे युवा अपना दिल खो बैठते हैं। वहीं काफी लंबे समय से मलाइका बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्हें कुछ ही फिल्मों में आइटम नंबर करते हुए देखा गया है। लेकिन बावजूद इसके आए दिन मलाइका खबरों में बनी रहती हैं। अपने बोल्ड स्टाइल के चलते जहां मलाइका खूब तारीफें बंटोरती हैं तो कभी-कभी उनका यही स्टाइल उन्हें ट्रोलर्स के निशाने पर भी ला खड़ा करता है।

दरअसल, कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन फोटोज में मलाइका जिम आउटफिट में नज़र आ रही हैं। वाइट टैंक टॉप के साथ एक्ट्रेस ने ग्रे लेगिंग को वियर किया है। साथ चोटी बनाते हुए एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा किया है। साथ ही सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उन्होंने मुंह पर ब्लैक रंग का मास्क भी पहना हुआ है। इन तस्वीरों को देख ट्रोलर्स का गुस्सा मलाइका के कपड़ों पर उतरता हुआ दिखाई दिया। मलाइका का टॉप टांसपेरेंट होने के चलते उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

मलाइका की आउटफिट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि 'योगा और पार्टी के अलावा इसके पास कोई काम नहीं है और बॉलीवुड में भी इस आंटी के लिए कोई काम नहीं है। हमेशा यह अपनी बॉडी ही दिखाती रहती है।' वहीं कई यूजर्स उनके कपड़ों का मज़ाक उड़ाते हुए कमेंट में इमोजी बनाते हुए दिखाई दिए। वैसे ऐसा पहली बार नहीं जब मलाइका को उनके कपड़ों की वजह से ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी एक्ट्रेस को उनकी आउटफिट्स को लेकर ट्रोलिंग का सामना करते हुए देखा गया है।

खैर, मलाइका बॉलीवुड की स्टाइलिश क्वीन में से एक जानी जाती हैं। उनका यही स्टाइल उन्हें कई अभिनेत्रियों से अलग बनाता है। 47 साल की उम्र में खुद को फिट रख मलाइका पहले ही कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ के बारें में बात करें तो वह इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों न्यू ईयर मनाने के लिए गोवा भी गए थे। आए दिन दोनों की शादी की खबरें सामने आती रही रहती हैं।

Published on: