एक्ट्रेस Mandira Bedi के घर आई नन्ही परी बनी एक्ट्रेस ने गोद ली बेटी 28 जुलाई 2020 को घर आई थी Tara Bedi सोशल मीडिया पर परिवार संग शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ( Mandira Bedi ) ने अपने फैंस संग एक गुड न्यूज शेयर की है। दरअसल, अब मंदिरा एक बेटी की मां बन चुकी है। जी हां 28 जुलाई 2020 को उनके घर एक बेटी आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक पोस्ट के माध्यम से दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें उनके पूरे परिवार संग उनकी बेटी भी दिखाई दे रही है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरी बात क्या है।
मंदिरा बेदी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि यह उनके पास ऊपरवाले का आशीर्वाद बनाकर आई उनकी छोटी बेटी तारा, चार साल से थोड़ी ज्यादा जिसकी आंखे चमकती हैं। वीर की बहन। आप सभी के साथ घर इसका स्वागत है। बाहें फैलाकर इन्हें प्यार दें। बेहद ही खुशकिस्मत है। भगवान के आशीर्वाद से भरपूर हैं। पोस्ट में मंदिरा ने बताया ने 28 जुलाई 2020 में उनके परिवार का हिस्सा बनी थी।
मंदिरा ने जो तस्वीर शेयर की है। उसमें उनके पति राज कुशल और बेटा वीर भी दिखाई दे रहा है। उनके साथ में ही उनकी बेटी तारा भी बैठी है। सभी के चेहरों पर एक प्यारी सी मुस्कान देखने को मिल रही है। आपको बता दें मंदिरा और उनके पति ने बेटी तारा को गोद लिया है। यह खबर सुनते ही उनके फैंस उनकी खूब तारी फ कर रहे हैं। बेटी को गोद लेने पर उनके चाहनेवाले उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रहे हैं।
आपको बता दें हाल ही में फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म को पूरे 25 साल हो गए हैं। फिल्म की पूरी कास्ट ने फिल्म से जुड़ी कई खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। इस फिल्म एक्ट्रेस मंदिरा बेदी भी दिखाई दी थीं। फिल्म 25 साल पूरे होने पर उन्होंने भी एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने 25 साल चैलेंज के नाम से पोस्ट किया था।