बॉलीवुड

Mannara Chopra के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Mannara Chopra Father Dies: एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का फादर्स डे के अगले दिन निधन हो गया है। परिवार में शोक की लहर है।

2 min read
Jun 16, 2025
मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन

Mannara Chopra Father Raman Rai Handa Passed Away: बिग बॉस की फेमस कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आज यानी 16 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह बॉलीवुड की सुपरस्टार रही प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के फूफा थे। परिवार और जानने वालों के लिए यह बेहद दुखद खबर है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके जाने के बाद से उनकी दोनों बेटियां मन्नारा और मिताली साथ ही उनकी पत्नी कामिनी सदमे में हैं।

मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा का निधन (Mannara Chopra Father Raman Rai Handa Dies)

मन्नारा चोपड़ा ने खुद अपने पिता के निधन की खबर सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने पोस्ट में पिता रमन हांडा को श्रद्धांजलि देते हुए और उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आज गहन दुख और शोक के साथ आज हमने अपने प्यारे पिता को खो दिया है। वह हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए हैं। वह परिवार की शक्ति और स्तंभ थे।” साथ ही मन्नारा ने पिता के अंतिम संस्कार की भी जानकारी दी है।

मन्नारा चोपड़ा ने दी पिता के निधन की जानकारी (Mannara Chopra Instagram)

मन्नारा ने पोस्ट में बताया है कि मुंबई के अंबोली अंधेरी के श्मशान घाट पर 18 जून को 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें, मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन हांडा दिल्ली उच्च न्यायालय में वकील के रूप में कार्यरत थे। उनकी शादी प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बुआ कामिनी चोपड़ा से हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा के फूफा थे मन्नारा चोपड़ा के पिता

मन्नारा चोपड़ा के पिता को परिवार में हर कोई बेहद प्यार करता था। जब आखिरी बार प्रियंका चोपड़ा होली 2025 पर इंडिया आई थी, उस समय मन्नारा और उनकी फैमिली के साथ उन्होंने काफी समय बिताया था। अब उनके जाने से इंडस्ट्री में गम का माहौल है और लोग सोशल मीडिया पर मन्नारा चोपड़ा को सांत्वना दे रहे हैं।

Published on:
16 Jun 2025 09:33 pm
Also Read
View All
‘डोनाल्ड ट्रंप हमारी रसोई में घुस आए हैं’, ट्विंकल खन्ना ने ‘Pearl Harbor’ को लेकर Trump पर कसा तंज, पोस्ट हुआ वायरल

हनी सिंह के कॉन्सर्ट में हुआ हंगामा, महिला ने की जबरदस्ती चढ़ने की कोशिश, सिक्योरिटी को दीं गालियां

भारत को ‘टेररिस्ट स्टेट’ कहने वाले को फॉलो करने पर अनीत पड्डा पर भड़के यूजर्स, बोले- ‘इसका बाप भी हिन्दू विरोधी है’

‘आधी कमाई दे दे, तो ये सड़क बने’, ‘धुरंधर 2’ की छप्पर फाड़ कमाई के बीच ल्यारी वाले मांग रहे हैं 500 करोड़ रुपये

‘पता नहीं मुझसे क्या दुश्मनी है’, वड़ा पाव गर्ल के मिस्ट्री मैन का खुलासा, जानबूझ कर ‘धुरंधर 2’ से काटे मेरे सीन

अगली खबर