
नई दिल्ली: टीवी के बाद बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर करती हैं। अब एक बार फिर मौनी (Mouni Roy) ने मालदीव (Maldives) अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर छाई हुई हैं। मौनी रॉय इन तस्वीरों में समुद्र किनारे पोज़ देती नजर आ रही हैं।
दरअसल, मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस का हॉट अंदाज सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। फोटोज़ में आप देख सकते हैं कि मौनी रॉय व्हाइट शर्ट में नजर आ रही हैं और इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- 'ये जरूरी था।'
मौनी ने मालदीव की एक साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस समुद्र किनारे ब्लैंकेट के अंदर नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मौनी काफी हॉट लग रही हैं। लाखों लोगों ने इस तस्वीर को लाइक किया है। साथ ही अपने रिएक्शन भी इस तस्वीर पर दिए हैं।
बात करें मौनी रॉय की वर्कफ्रंट की तो उनकी लास्ट फिल्म राजकुमार राव के साथ 'मेड इन चाइना' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' रिलीज हुई थीं। इसके अलावा मौनी रॉय 'ब्रह्मास्त्र' और 'मुगल' में भी जल्द ही नजर वाली हैं।